सागर नगर: हास्य हंगामा: कटरा चौकी के पास 53 साल पुरानी परंपरा फिर जीवंत, गधा आरती से कार्यक्रम की शुरुआत
कटरा पुलिस चौकी के पास बुधवार रात हास्य हंगामा एवं कवि सम्मेलन में शहरवासी ठहाके लगाते नजर आए। बात 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत गधा आरती और दीप प्रज्वलन से हुई।जूनियर शशि कपूर के मंच पर आते ही माहौल बदल गया और दर्शकों की भीड़ बढ़ती गई। गीतों व डायलॉग्स से उन्होंने खूब मनोरंजन किया। अन्य कलाकारों ने भी हास्य कविताओं और चुटकुलों से लोगों को देर रात तक हंसाया।