माखन नगर: मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित बैठक में शामिल हुए विधायक स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने पर दिया जोर
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 12, 2026
शुक्रवार को मोहासा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रशासनिक भवन में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने अधिकारियों एवं विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के युवक-युवतियों को स्थानीय उद्योगों में अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, कौशल आधारित रोजगार बढ़ाने तथा उद्योगों और प्रशासन के बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई।