मेदिनीनगर (डालटनगंज): नावा बाजार में वज्रपात से महिला की मौत, तीन बच्चियां घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र स्थित सोहदाग खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक आए आंधी-तूफान और वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायल बच्चियों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार वे अब खतरे से बाहर हैं। मृतका की