शामली: झिंझाना में 155 किसानों को मिले 497 खाद के कट्टे, किसानों ने महसूस की राहत
Shamli, Shamli | Jun 5, 2026 शुक्रवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक झिंझाना की बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति पर खरीफ सीजन की तैयारी के लिए किसानों को खाद का वितरण किया गया। इस दौरान 155 किसानों को 497 खाद के कट्टे वितरित किए गए, जिससे किसानों ने भारी राहत महसूस की। यह खाद होशंगपुर, जमालपुर, पीरखेड़ा और रज्जाकनगर गांव के किसानों को उपलब्ध कराई गई है।