पट्टी: रायपुर बनपुरवा गांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत तीन घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर बनपुरवा गांव में जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना में धीरेंद्र प्रताप यादव 60, नवीन यादव 25, तथा शारदा देवी 55 पत्नी महेंद्र घायल