श्री करणपुर: श्रीकरणपुर नगर पालिका परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज किया गया स्थापित
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 13, 2026
श्रीकरणपुर नगर पालिका परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज स्थापित किया गया। “तिरंगा झंडा ऊंचा रहे हमारा” के जयघोष के साथ नागरिकों ने गर्व व्यक्त किया। यह विशाल तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक बनकर नगर की शोभा बढ़ा रहा है। सोमवार शाम 5:00 बजे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।