सिवनी: सिवनी में नरवाई की आग बेकाबू, 40-50 एकड़ फसल खाक, 20-25 लाख का नुकसान
Seoni, Seoni | Apr 12, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के जैतपुर कला सहित आसपास के गांवों में नरवाई (पराली) की आग बेकाबू हो गई। रविवार को आग की चपेट में करीब 40 से 50 एकड़ गेहूं की फसल आ गई, वहीं खलिहान में रखी मक्का और चना भी जलकर राख हो गए। घटना में 2 मकान भी प्रभावित हुए हैं और करीब एक दर्जन किसानों को नुकसान हुआ है।