तारानगर: बुचावास में पारीक मिष्ठान भंडार शोरूम में आगजनी की घटना का विधायक बुडानिया ने लिया जायजा, दुकानदार को बंधाया ढांढस
बुचावास के पारीक मिष्ठान भंडार के शोरूम में 20 मई को हुई आग लगने की घटना को लेकर तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने पीडित दुकानदार से मिलकर ढांढस बंधाया तथा कहा कि मुझे घटना की जानकारी मिली जिसको लेकर मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। विधायक बुडानिया ने कहा यह न सिर्फ एक व्यवसायिक नुकसान है, बल्कि पूरे इलाके के लिए भावनात्मक क्षति भी है तथा घटना का जायजा लिया।