गोड्डा: लावाडीह गांव में पोखर में डूबने से अधेड़ महिला की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Oct 10, 2025 गुरुवार की दोपहर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के लावाडीह गाँव में नहाने गयी 50 वर्षीय महिला कपरा हेम्ब्रम की डूबने के कारण मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।