सागर नगर: जानलेवा हमले के मामले में आरोपी राजीनामा का दबाव डाल रहे, पीड़ित युवक ने एसपी कार्यालय में शिकायत की
मकरोनिया थाना अंतर्गत पद्माकर नगर निवासी सौरभ शुक्ला पर तीन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था मामले में पुलिस ने एक आरोपी प्रीतम राठौर गिरफ्तार कर जेल भी दिया है।योगेंद्र राठौर और उदयभान राठौर फरार चल रहे हैं। सौरभ के आरोप है कि दोनों आरोपी राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।फरियादी सौरभ ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर फरार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।