सागर नगर: सागर संभाग में कृषि ऋण समितियों के गठन में उदासीनता पर कृषि उत्पादन आयुक्त नाराज़, कार्यवाही के निर्देश
कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष सहकारिता विभाग के कार्यों की सागर संभाग के जिलेवार समीक्षा की। सागर संभाग में लगभग 128 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के गठन में उदासीनता और लापरवाही बरतने पर उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।