सागर नगर: गांधी जी बंदूक का खाली खोखा लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे, बोले- एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी
जिले के गांधी यानी संतोष गांधी जो गौरझामर थाना अंतर्गत मणि जमुनिया गांव के निवासी हैं उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने व दुकान के पास हवाई फायर करने के आरोप लगाए हैं। गौरझामर थाना पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो गांधी बंदूक के कारतूस का खाली खोखा लेकर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।