गोगरी: कपासिया-बीरवास पीपा पुल धंसा, यातायात प्रभावित
Gogri, Khagaria | May 28, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र में स्थित कपसिया-बीरवास पीपापुल का एक हिस्सा पानी में धंस गया है, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कोसी नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि की वजह से पुल के एक तरफ की जेटी नदी में समा गई। घटनास्थल पर मौजूद सुपरवाइजर पवन कुमार के अनुसार, धंसे हुए हिस्से को सुरक्षित बाहर निकालने और मरम्मत का कार्य