सिराथू: खोजकीमई में साल के आगाज़ में हुए वॉलीबॉल टूर्नामेंट में दारानगर को हराकर परास टीम बनी विजेता, भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे
सिराथू तहसील क्षेत्र के खोजकीमई गांव में 2026 के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई है।उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया है।आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष सम्राट ने विजेता हुई टीम को कप मेडल और धनराशि प्रदान किया है।दारानगर टीम को हराकर परास की टीम विजेता हुई है।इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया था।