बालाघाट: बालाघाट में समर क्रिकेट टूर्नामेंट की नई पहल, अंडर-19 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
बालाघाट जिले के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट खिलाड़ियों की पहल पर एक नए समर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के जरिए अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों का बाकायदा पंजीयन किया जा रहा है, जिसके बाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार, करीब 150 युवा क्रिकेट खिलाड़ी इस समर कैंप में हिस्सा लेंग