बेरमो: ढोरी में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, जीएम रंजय सिन्हा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
Bermo, Bokaro | Jun 17, 2026 बेरमो में बुधवार को सीसीएल ढोरी क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। जीएम कार्यालय परिसर में एसओपी माला कुमारी ने स्वच्छता जागरूकता संदेश दिया। इसके बाद महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।