बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार का कहर एक स्कूली छात्र की जान ले गया। सड़क पार कर रहे मासूम को पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना बेगूसराय के एफसीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहट चांदनी चौक के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे स्कूली छात्र को अपनी चपेट में ले लिया।