पीलीभीत: धनाराघाट पेंटून पुल मार्ग पर कीचड़ के कारण चार पहिया वाहन फंस रहे, आवागमन प्रभावित
पीलीभीत। हजारा क्षेत्र के धनाराघाट पेंटून पुल तक जाने वाले मार्ग की हालत मंगलवार सुबह भी खराब बनी रही। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सड़क पर कीचड़ के कारण चार पहिया वाहन लगातार फंस रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। फिलहाल केवल दो पहिया वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे हैं।हालांकि शारदा नदी का जलस्तर आज घटने की बात सामने आई है।