देवघर: तिवारी चौक के समीप बाइक और ऑटो की हुई टक्कर ,बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
तिवारी चौक के समीप गुरुवार के रात्रि लगभग 8:00 बजे ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।घटना के संबंध में घायल पुरंदाहा निवासी पंकज कुमार सिंह के परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार सिंह देवघर कॉलेज की ओर किसी काम से जा रहे थे उसी क्रम में ऑटो चालक ने धक्का दे दिया।