कस्बा: लखना पंचायत में जर्जर विद्युत तार से परेशान लोगों ने बिजली विभाग कार्यालय में दिया आवेदन
Kasba, Purnia | Jul 23, 2024 लखना पंचायत के वार्ड 1, 2, 3 में अबतक बिजली विभाग द्वारा जर्जर व नंगे तार के बदले नया कवर तार नहीं लगाये जाने के कारण गांव में हाई वोल्टेज व थोड़ी सी हवा चलने पर तार टूट कर गिर जाता है। जिससे जानमाल की क्षति के साथ साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हो जाता है। बार बार तार टूटने की घटना को देखते हुए लखना पंचायत की जनता सोमवार को दोपहर समय कसबा बिजली आंफिस पहुंचे।