कस्बा: कसबा हुआ पूर्णत: शिवमय सावन की पहली सोमवारी को ऐतिहासिक राणीसती मंदिर में श्रद्धालु भक्तों ने किया जलाभिषेक
Kasba, Purnia | Jul 22, 2024 सावन की पहली सोमवारी को कसबा पूरी तरह शिवमय हो उठा है। विभिन्न पंचमुखी मंदिरों, शिवालयों में भक्तों द्वारा बाबा भोले के शिवलिंग पर जलार्पण किया जा रहा है। सुबह समय कसबा के ऐतिहासिक राणीसती मंदिर प्रांगण स्थित पंचमुखी मंदिर में सैकड़ों भक्तों द्वारा पूर्णिया सिटी स्थित सौंरा नदी से जल भरकर पांव पैदल राणीसती मंदिर प्रांगण स्थित पंचमुखी बाबा पर जलाभिषेक किये।