कस्बा: गढबनैली के होटल संचालक पर चली गोली, बाल बाल बचे होटल संचालक, घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद
Kasba, Purnia | Jul 22, 2024 अज्ञात अपराधियों ने कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली स्थित होटल चांद के संचालक के ऊपर गोली चला दी।हालांकि इस घटना में होटल संचालक बाल बाल बच गए। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली होटल के सीमेंट के पिलर से टकराते हुए होटल संचालक के सीने को छू कर निकल गई। पीड़ित होटल संचालक की पहचान 48 वर्षीय मो इस्तियाक के रूप में हुई है।