अगिआंव: पवना बाजार में दो बाइकों की टक्कर ने उजाड़ दिया घर, राजमिस्त्री भरत पंडित की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Agiaon, Bhojpur | May 23, 2026 आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार के समीप शनिवार की सुबह दो बाइक की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक पवना