मालथोन: अनाज परिवहन में बड़ा खेल: मालथौन क्षेत्र के बेयर हाउस में शाहगढ़ ,देवरी का माल 100 किमी दूर हो रहा भंडारण ,परिवहन
Malthon, Sagar | Jun 4, 2026 मालथौन क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों पर अनाज भंडारण में अधिकारियों की एक बड़ी दोहरी नीति और लापरवाही उजागर हुई है। स्थानीय स्तर पर वेयरहाउस खाली होने के बावजूद, अनाज को जानबूझकर दूर के गोदामों में भेजा गया।इस पूरी कसरत से परिवहन के नाम पर शासन के राजस्व को लाखों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है।