उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत के कचहरी घाट पर सार्वजनिक 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन शुरू
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत कचहरी घाट में सार्वजनिक कीर्तन कमिटी की ओर से तीन दिवसीय 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन बुधवार की सुबह करीब 7 बजे से शुरू हो गया है। लीला संकीर्तन से आसपास गांव में भक्तिमय का माहौल है। कमिटी की ओर से श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है।