संविलियन विद्यालय बघौली में शुक्रवार को शुरु हुए सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बीईओ अहिरोरी अनुज कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।उन्होने चलती बाइक पर मोबाइल पर बात करने,नशे की हालत में गाड़ी चलाने और बगैर हेलमेट बाइक चलाने से होने वाले हादसों का हवाला देते हुए बताया कि जीवन अनमोल है,उसे जागरूक रहकर सुरक्षित किया जा सके।