सिरसागंज: गांव कौरारा खुर्द में चोरी की बड़ी वारदात, दो शराब दुकानों से नकब लगाकर लाखों का माल चुराया, CCTV-DVR भी ले गए चोर
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कौरारा खुर्द में अज्ञात चोरों ने दो शराब की दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने देशी और अंग्रेजी (कंपोजिट) शराब के ठेकों की दीवार काटकर नकब लगाकर शराब और कुछ नकदी पार कर दी। जानकारी के अनुसार, गढ़सान ओवरब्रिज के पास स्थित जसवीर के कंपोजिट ठेके और नेम सिंह की देशी शराब की दुकान में पीछे से नकब लगाया गया।