सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी चार मुकदमों में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मुठभेड़ में ₹25000 के इनामी, चार मुकदमों में वांछित अभियुक्त सलमान उर्फ महबूब उर्फ मोटा को घायल अवस्था में कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में रविवार दोपहर 1:00 बजे एएसपी मनोज कुमार यादव ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय से संबंधित जानकारी दी।