नानपारा: नानपारा में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, 50 पौधे लगाए गए
वन महोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन 3 जुलाई 2026 को नानपारा रेंज के अंतर्गत बीना देवी ब्रिजनरेश पब्लिक स्कूल और बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता और आम भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग श्री सुंदरेश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, वन क्षेत्र अधिकारी नानपारा पीयूष गुप्ता, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा रहे