शिवपुरी जिले के कोलारस नगर में रविवार की शाम दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद मामला कोलारस पुलिस थाने जा पहुंचा बता दें कि जब इस विवाद के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की इंट्री हुई तो मामले ने तूल पकड़ा और मामला रोड़ जाम तक जा पहुंचा जिसके बाद कोलारस SDM मौके पर पहुंचे और मामले को समझते हुए साथ ही दोषी पक्ष के लोगों पर कोलारस पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।