कानपुर: गणेश नगर में गोल्डन लाइनेस अनमोल क्लब के तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
गणेश नगर में गोल्डन लाइनेस अनमोल क्लब के तत्वाधान में शुक्रवार दोपहर 1 बजे नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 268 लोगों का परीक्षण किया गया।साथ ही मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गई।शिविर की शुरुआत क्लब की मंडल अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। डॉक्टर मधु भार्गव ने बताया पौष्टिक आहारों की कमी के कारण लोगों में आंखों की समस्या आ रही है।