कानपुर: गोविंद नगर इलाके में स्पेयर पार्ट व्यापारी के घर चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में बीते दिनों लाखों की चोरी वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने शुक्रवार 2:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दो चोरों ने चोरी की हुयी थी जिसमें एक चोर ने लड़कियों का भेष रखा हुआ था।पुलिस ने चोरों के पास से लाखों का माल बरामद किया है।