मंडी: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 11 नवंबर को मंडी जिला का दौरा प्रस्तावित, डिजास्टर प्रभावितों को राहत राशि वितरित होगी
Mandi, Mandi | Nov 2, 2025 जिला मंडी की नाचन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं निदेशक राज्य सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश लाल सिंह कौशल ने रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बग्गी में कहा कि जिला मंडी में आपदा के कारण सराज, करसोग,धर्मपुर और नाचन में बहुत नुकसान हुआ है। प्रभावितों को राहत देने के लिए प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू मंडी जिला का दौरा 11 नवंबर के लिए प्रस्तावित है