बख्तियारपुर: बख्तियारपुर जीआरपी की सतर्कता से घर से नाराज दो बच्चे सुरक्षित बरामद
बख्तियारपुर जीआरपी ने रविवार को घरवालों से नाराज होकर ट्रेन में चढ़े लगभग 6 और 8 वर्ष के दो बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। दोनों बच्चे बिना बताए ट्रेन में सवार हो गए थे। जीआरपी ने बच्चों को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की और उनके परिजनों की पहचान कर तत्काल सूचना दी। बाद में शाम करीब 7 बजे दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जीआरपी की त्वरित