कासगंज: भाई से बंटवारे और लेनदेन के विवाद को लेकर नगला भूड़ के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस की शिकायत
सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ के रहने वाले विजय सिंह पुत्र मनसुख ने सहावर थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि उसके भाई रितेश पुत्र मनसुख और उसकी पत्नी पूजा से हिस्से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों लोग आए दिन उसे गाली गलौज करते हैं। ग्रामीण ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।