कासगंज: नौपती गाँव के रहने वाले व्यक्ति की भैंस के दो बच्चों को दिनदहाड़े किया गया चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सहावर थाना क्षेत्र के गांव नौपती के रहने वाले राजवीर सिंह पुत्र चरन सिंह ने सहावर थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह और उसके परिजन खेत पर काम कर रहे थे। उसकी भैंस और भैंस के बच्चे नहर के किनारे बंधे हुए थे। अचानक भैंस चिल्लाने लगी। उसकी माँ देखने आई तो दो भैंस के बच्चे जिनकी उम्र करीब 9 महीने है उन्हें अज्ञात चोर चुरा कर ले गए हैं।