कासगंज: सोरों के मौहल्ला चंदन चौक में घर में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला चंदन चौक का है। जहां रहने वाले 35 वर्षीय सुरेश पुत्र बनवारी लाल का शव बुधवार को उसके ही घर में पड़ा मिला। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेश की पत्नी शादी में शामिल होने के लिए गयी थी। घर बंद था। पड़ोसियों को जब बदबू आने लगी। तब मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। कमरा खोल कर देखा गया तो सुरेश का शव बेड पर पड़ा था।