अमरोहा: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस ने 107 आरोपियों पर की गई मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई
Amroha, Amroha | Mar 27, 2024 बुधवार को अमरोहा पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को अमरोहा जनपद भर की पुलिस ने 107 अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।