अमरोहा: दूसरे चरण के चुनाव के लिए अमरोहा में 28 मार्च से होगा नामांकन, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Mar 27, 2024 बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरोहा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा। जिसके लिए 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कलेक्ट्रेट में नामांकन स्तर पर सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।