मोहनलालगंज: हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्राले की टक्कर से घायल अधेड़ की हुई मौत, चालक फरार
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के हरकंशगढ़ी में सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय अजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनका पैर बुरी तरह कुचल गया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।