खगड़िया: गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई, लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया
खगड़िया शहर के बाजार समिति गेट के समीप मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में एक किशोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में मौजूद अन्य स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किशोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना