बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में महज 10 मिनट की हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
रविवार की शाम करीब 5 बजे बख्तियारपुर में करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश ने दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम अचानक सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोग बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को आगे भी बारिश की