मथुरा: वृंदावन: नाव हादसे में मृतकों की संख्या 13 पहुँची, यमुना ने डिंकी और ऋषभ के शव उगले
वृंदावन के केसी घाट पर हुए नाव हादसे के तीसरे दिन भी यमुना की लहरें लाशें उगल रही हैं। इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। रविवार की सुबह रेस्क्यू टीम को दो और शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान लुधियाना की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, यमुना के किनारे उम्मीदें अब मातम में तब्दील हो रही हैं।