दरभंगा: मां श्यामा के दिगंबर स्वरूप के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, साल में एक बार होते हैं दिगंबर रूप के दर्शन
दरभंगा के माधेश्वर परिसर में स्थित मां श्यामा के दिगंबर स्वरूप के दर्शन करने के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे की साल में एक बार जुड़ शीतल के दिन मां श्याम को विभिन्न तीर्थ स्थल एवं पवित्र नदियों के जल से स्नान कराया जाता है। इस संबंध में मंदिर के सहायक पुजारी ने बुधवार को दिन के 1 बजे जानकारी प्रदान की।