वारिसलीगंज: वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण का आरोप, प्लेटफॉर्म पर ईंट बिछाने का वीडियो हुआ वायरल
वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि प्लेटफॉर्म पर घटिया गुणवत्ता की ईंटें और निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग निर्माण कार्य पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं।