इटावा: रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से जीआरपी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया,मेडिकल करा कोर्ट में पेश किया गया
Etawah, Etawah | Jan 24, 2024 इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जीआरपी थाना पुलिस ने 12 जनवरी से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त जितेंद बाथम को गिरफ्तार किया । अभियुक्त औरैया जनपद के फफूंद इलाके के स्टेंशन रोड भगवती गंज का रहने वाला है । जीआरपी पुलिस ने मेडिकल करा अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया।