इटावा: जसवंतनगर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए DCM चालक की उपचार के दौरान सैफई PGI में हुई मौत, पुलिस ने कराया PM
Etawah, Etawah | Jan 24, 2024 बीती 17 तारीख को जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने DCM में टक्कर मार दी थी। हादसे में बिहार के आधारपुर कपूरी गाँव निवासी 32 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान सैफई PGI में मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।