नवादा: समाहरणालय सभाकक्ष में समेकित बाल विकास सेवा योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई
Nawada, Nawada | Jul 5, 2025 शनिवार शाम 5:25 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में समेकित बाल विकास सेवा अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत मूलभूत सुविधाएं (जैसे-पेयजल, शौचालय, भवन आदि) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।