झांसी: खेलार में एक क्रेशर पर संदिग्ध स्थिति में हुई मजदूर की मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2024 खेलार में सुप्रीम ग्रेनाइट क्रेशर पर काशीनगर निवासी रमेश ट्रक चालक था। शुक्रवार की शाम वह क्रेशर पर काम करने गया था। रमेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया था,जिस पर हड़कम्प मच गया था। मोत होने के बाद परिजनों ने शव को रखकर शनिवार को हंगामा काटा है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।