बालाघाट: हाईवे पर कटे पेड़ों के खिलाफ नगर के कालीपुतली चौक पर युवाओं का प्रदर्शन, हाईवे पर हरियाली लौटाने सड़क पर उतरे युवा
वृक्ष धरा फाउंडेशन के नेतृत्व में शनिवार शाम नगर के कालीपुतली चौक पर युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हाथों में तख्तियां और चेहरे पर मास्क पहनकर युवाओं ने "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" के नारे लगाए तथा नागपुर-गोंदिया-बालाघाट हाईवे निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई पर चिंता जताई। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि हाईवे